फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल की छोटी-सी उम्र में नेशनल चैम्पियनशिप में खेली चंडीगढ़ की बेटी, दूसरे नंबर पर रही

Sat, 28 Jul 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सानवी अग्रवाल
विज्ञापन
4 साल की छोटी-सी उम्र और हुनर गजब का, जज्बे को सलाम। नेशनल चेस चैम्पियनशिप में खेलकर दूसरे नंबर पर रही और खिताब मां-बाप को समर्पित किया। इनका नाम है सानवी अग्रवाल, जिन्होंने पिछले सप्ताह कर्नाटक में 32वीं नेशनल अंडर-7 ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में उपविजेता खिताब को जीत कर लौटी सानवी का यह पहला नेशनल टाइटल रहा। वह चंडीगढ़ के सेंट जेवियर्स स्कूल में चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में अंडर-7 का खिताब जीतने में कामयाब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सानवी सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-46 में केजी की स्टूडेंट है। सानवी के माता-पिता इस खेल में पूरी तरह से माहिर हैं। मां दिव्या अग्रवाल स्टेट लेवल की खिलाड़ी रह चुकी हैं। घर में दोनों पति पत्नी रोजाना चेस खेलते हैं। इन्हें देखते हुए सानवी भी इस खेल में दिलचस्पी दिखाने लगी। मां और पिता ने रोजाना सानवी को खेलते समय अपने पास बिठाना शुरू कर दिया। इस खेल की शुरुआती शिक्षा परिवार से इस युवा खिलाड़ी को मिली।

मां और पिता ने अपनी इस बच्ची को चेस की एडवांस ट्रेनिंग के लिए कोच के पास भेजा तो उस समय इसी चार वर्ष की उम्र को देखकर मना कर दिया था, लेकिन जब नेशनल में टाइटल जीता तो कोच भी इस खिलाड़ी की खेल क्षमता के कायल हो गए। सानवी अगले वर्ष 2019 में होने वाली एशियन गेम्स में अंडर-6 आयु वर्ग में खेलेगी। सानवी सेक्टर-35 स्थित चेसमंत्रा में ट्रेनी हैं और फिडे आर्बिटर नीतिन राठौर से इन दिनों ट्रेनिंग प्राप्त कर रही हैं। उनके अनुसार सानवी में काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें