फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पैसे इकट्ठे करके पार्कों की देखभाल को आगे आई आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45बी के पार्कों की देखभाल के लिए नगर निगम की तरफ से राशि न आने से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि पार्कों की देखभाल के लिए उन्हें 250 रुपये महीना एकत्रित करना पड़ रहा है जिससे वे अपने पार्कों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्क में सैर करने के लिए बने ट्रैक और वहां लगी टाइल्स टूट गई है। निगम की तरफ से फंड न आने के कारण पार्कों के सभी पर पौधे सूख गए हैं। अब सेक्टर-45 के निवासियों ने खुद ही पैसे इकट्ठा करके माली लगाया है। पार्कों में घास भी बहुत बड़ी हो गई है जिसे नगर निगम का कोई भी कर्मचारी काटने नहीं आया। आरडब्ल्यूए के सदस्य हरबंस ने बताया कि 2 साल से उन्हें नगर निगम ने कोई राशि नहीं दी है जिसके बाद पार्कों की हालत खस्ता हो गई है। पार्क में झूले टूट गए हैं। इसके साथ ही झूलों के नीचे पानी भर गया है।
लोगों की मदद से पार्कों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
आरडब्ल्यूए सदस्य एसी धवन ने बताया कि टाइल्स लगाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरडब्ल्यूए के प्रधान अशोक नाभेवाला ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि ली कार्ब्यूजिए की अवधारणा का पालन करते हुए लोग खुद ही पार्कों की देखभाल कर रहे हैं। सेक्टरवासी जल्द ही खुद सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहे हैं, जिससे कि पार्कों पर नजर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें