फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से शाम 3 बजे के बाद नहीं कर सकेंगे हवाई यात्रा, जानिए क्यों?

Sat, 05 Aug 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे की रिकारपेटिंग के चलते विमान यात्रियों को छह माह तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि आगामी 3 अक्तूबर से शाम तीन बजे से सुबह 5 बजे तक कोई विमान चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न तो उड़ान भरेगा न ही उतरेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से याचिका दाखिल करते हुए कहा गया कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रनवे की रिकारपेटिंग का काम आरंभ किया जा रहा है। केंद्र इस मामले में देरी नहीं चाहत, इसलिए नवंबर के स्थान पर अक्तूबर में ही यह काम आरंभ करना चाहता है। इसके लिए रनवे को कुछ समय के लिए बंद करना होगा।

कोर्ट इससे पूर्व आदेश जारी कर चुका है कि जब भी रनवे को बंद करना हो तो उससे पहले कोर्ट को इसके बारे में सूचित करना होगा। केंद्र ने बताया कि उसकी योजना के अनुसार शाम को 3 बजे से सुबह 5 बजे तक रनवे को उड़ानों के लिए बंद कर दिया जाएगा और इस अवधि के दौरान ही रिकारपेटिंग का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


नवंबर माह से शाम 3 बजे के स्थान पर 4 बजे से रनवे को उड़ानों के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान ही रिकारपेटिंग का काम होगा। केंद्र ने बताया कि रनवे पर इस प्रकार के काम से पूर्व 60 दिन का नोटिस जरूरी है और इसी लिहाज से अभी यह निर्णय लिया गया है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

यह नोटिस विमान कंपनियों को जारी करना होता है। ऐसे में इसके लिए कोर्ट अनुमति प्रदान करे। यह प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी और अप्रैल से एयरट्रैफिक सामान्य हो जाएगा। हाईकोर्ट ने अर्जी पर सभी एयरलाइंस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें