मोहाली में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर 71 में एससीएल के बाहर एक बैग में बम के होने की अफवाह फैल गई। आनन-फानन में पुलिस विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
डॉग स्क्वॉयड समेत विभिन्न सुरक्षा दस्ते भी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच की गई तो बैग खाली निकला। उसके बाद पुलिस और अधिकारियों की सांस में सांस आई, लेकिन इस घटना को गंभीरता से लिया गया।
पुलिस ने तुरंत आसपास की सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी। चेक करने पर पता चला कि एक आदमी साइकिल पर जा रहा था। वह बैग को फैंक गया था।