फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हिसार से भाजपा उम्मीदवार बदलने की सुगबुगाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र के भगवा दामने थामने से बदले हरियाणा के सियासी समीकरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद हरियाणा में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। उनके भाजपा में आते ही यह सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि पार्टी हिसार लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार को बदल सकती है। पार्टी ने यहां से रणजीत चौटाला को प्रत्याशी बनाया है और कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के प्रति टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए थे। हालांकि उन्होंने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांग ली है।
भाजपा काफी दिनों से हरियाणा के किसी एक बड़े सेलिब्रिटी जाट चेहरे की तलाश में थी, ताकि उसे रोहतक या हिसार से उतारा जा सके। पार्टी ने कई लोगों से संपर्क भी साधा, मगर बात नहीं बनी। इस बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। विजेंद्र सिंह भाजपा में अपनी शर्तों पर शामिल हुए हैं। वे हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी उन्हें किसी और क्षेत्र से उतारना चाहती थी। इस अनदेखी की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी है। विजेंद्र हरियाणा में युवा वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें किसी न किसी क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि भाजपा के सूत्रों ने फिलहाल किसी उम्मीदवार के बदले जाने से इन्कार किया है। हरियाणा भाजपा के एक नेता का कहना है कि अभी फिलहाल तो ऐसी कोई जानकारी नहीं है। आगे शीर्ष नेतृत्व क्या फैसला लेता है, इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है। वहीं, भाजपा कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों पर भी नजर बनाए हुए है। कांग्रेस के उम्मीदवार पांच या छह अप्रैल को फाइनल होंगे। उसके बाद संभव है कि भाजपा कोई बड़ा फैसला ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें