फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दुष्प्रचार से निपटने के लिए चुनाव आयोग लाया पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया के दौरान की सटीक और सत्यापित जानकारी मिलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान दुष्प्रचार से निपटने के लिए मिथ वर्सेस रियलटी नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक और सत्यापित जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां और झूठी खबरों को दूर करने के लिए यह पोर्टल तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाएगा। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। उन्होंने बताया कि रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट भी किया जाएगा। यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mythvsreality.eci.gov.in/ पर जनता के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें