चंडीगढ़। सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच, चंडीगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राकेश बेंजवाल, अरुण वशिष्ठ, गोबिंद पंवार और सरूप सिंह रावत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। ट्राईसिटी में रह रहे उत्तराखंड के अनुपम पुरोहित और मीमांसा नेगी ने उत्तराखंड के लोकगीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिसमें राजेंद्र बिष्ट ने प्रधान, शशि पुरोहित ने वरिष्ठ उपप्रधान, बलवंत रावत ने उपप्रधान, दीपक भट्ट ने महासचिव, राजेश्वरी नेगी ने सचिव, भगवान सिंह पंवार ने सांस्कृतिक सचिव, वीणा बिष्ट ने उप सांस्कृतिक सचिव, विश्वनाथ भट्ट ने ऑडिटर, सुखदेव वशिष्ठ ने कैशियर, संजीव बेंजवाल ने प्रेस सचिव और उमेश वशिष्ठ ने माल सचिव पद की शपथ ली।
संगठन सचिव पद के लिए सीमा सज्वान, हरीश बिष्ट, अंबिका नेगी, खीलेश सती, रोशनी राणा, शशांक पुरोहित और उदय पंवार ने शपथ ली। ट्राईसिटी की 25 उत्तराखंड की संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।