फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार महारुद्राभिषेक, 200 से अधिक साधु...108 शिवलिंगों की होगी पूजा

Sun, 03 Feb 2019 11:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महारुद्राभिषेक
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार महारुद्राभिषेक होने जा रहा है। 18 फरवरी को होने जा रहे इस आयोजन में देशभर से 200 से अधिक साधु शिरकत करेंगे। कई विभागों के विद्यार्थियों द्वारा मिलकर किया जा रहा एक दिन यह कार्यक्रम मिनी कुंभ की तरह होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


लॉ डिपार्टमेंट के विद्यार्थी अमित घई ने बताया कि यह कार्यक्रम गांधी भवन मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में 108 पार्थिव शिवलिंग की पूजा होगी। भजन संध्या के अलावा कई कार्यक्रम होंगे। मिट्टी से शिवलिंग तैयार होंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर लंगर भी चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के साधुओं के अलावा अन्य प्रदेशों के साधुओं को भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि 200 से अधिक साधु इसमें हिस्सा लेने आ रहे हैं। यह अपनेआप में एक अलग तरह का कार्यक्रम होगा। इसमें पीयू के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। वह भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 500 से अधिक पीयू के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें