फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 45.21 लाख ठगे, एक ही इमिग्रेशन कार्यालय से जुड़े दोनों मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17सी के एससीओ नंबर 125-126 की दूसरी मंजिल पर चल रहे कार्यालय के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


पंकज और सिमरनदीप दोनों मामलों में आरोपी, दूसरे केस में हिमानी और अनीकेत के नाम भी शामिल पुलिस ने 20 नवंबर को दर्ज किए केस
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। विदेश जाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कुल 45 लाख 21 हजार 714 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। खास बात यह है कि दोनों मामलों के तार सेक्टर-17सी स्थित एक ही इमिग्रेशन कार्यालय से जुड़े हैं। दोनों शिकायतों में पंकज और सिमरनदीप के नाम सामने आए हैं, जबकि दूसरे मामले में हिमानी और अनीकेत को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 61(2) और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है। आरोपियों की भूमिका, पैसों के लेन-देन और अन्य लोगों से संभावित ठगी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की महिला से 20.36 लाख रुपये लेने का आरोप
पुलिस के मुताबिक पहला मामला कुरुक्षेत्र के शांति नगर निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि सेक्टर-17सी स्थित एससीओ नंबर 125-126 की दूसरी मंजिल पर कार्यालय चलाने वाले पंकज और सिमरनदीप ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उससे 20 लाख 36 हजार 574 रुपये ले लिए, लेकिन विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 नवंबर को एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

अंबाला के युवक से 24.85 लाख की ठगी का आरोप
दूसरा मामला अंबाला जिले के बुरेवाला गांव निवासी आशु की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सिमरनदीप, पंकज, हिमानी और अनीकेत ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 24 लाख 85 हजार 140 रुपये ले लिए। आरोपियों ने जिस कार्यालय का पता दिया, वह भी एससीओ नंबर 125-126, सेक्टर-17सी की दूसरी मंजिल पर ही है। पुलिस ने इस मामले में 20 नवंबर को एफआईआर नंबर 159 दर्ज की है। दोनों शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कार्यालय में काम करने वालों ने विदेश भेजने का भरोसा देकर लाखों रुपये लिए, लेकिन उनका काम नहीं करवाया। पुलिस अब दोनों मामलों के आपसी संबंधों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें