मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं से संबंधित बढ़ती समस्या तथा युवाओं और समाज पर इसके पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने नशीली दवाओं के तस्करों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में हरियाणा पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ जून में चल रहे ‘ऑपरेशन ध्वस्त‘ की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने देश की प्रगति और भविष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें नशे की लत में पड़ने से रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान डीजीपी हरियाणा पीके अग्रवाल व अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह)टीवीएसएन प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से होने वाली समस्याओं को रेखांकित किया, जिनमें स्वास्थ्य को नुकसान, सामाजिक अस्थिरता और अपराध दर में वृद्धि शामिल है। उन्होंने इस मुद्दे पर काबू पाने के लिए एकता और सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।