फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओटीपी पूछकर बैठक खाते से 12.60 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27डी निवासी एक व्यक्ति को गूगल सर्च इंजन पर जीओ के कस्टमर केयर का नंबर लेना महंगा पड़ गया। पीड़ित ने टीवी बंद होने पर उस नंबर पर कॉल की तो ठगों ने ओटीपी पूछकर बैंक खाते से 12.60 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-27डी निवासी रमनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर 2024 को अचानक उनका टीवी बंद हो गया। उन्होंने गूगल सर्च इंजन से जीओ के कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर उस पर कॉल की। रमनजीत ने उस नंबर पर कॉल कर बताया कि उनका टीवी नहीं चल रहा है। जिस पर ठग ने कहा कि अभी ठीक कर देते हैं। दो मिनट बाद उसने रमनजीत को कहा कि उनके मोबाइल पर ओटीपी आया है, बताएं। रमनजीत ने उसे ओटीपी बता दिया। उस व्यक्ति ने सीनियर बताकर दूसरे व्यक्ति से बात करवाई। इस दाैरान ठग ने रमनजीत से कहा कि जो उनके मोबाइल पर मैसेज आए हैं उनको डिलीट कर देना। इस दौरान ठग यूपीआई के जरिये 95 हजार रुपये उड़ा दिए। थोड़ी देर बाद पीड़ित ने मोबाइल बंद कर ऑन किया और मैसेज देखे तो उनका खाता खाली था। उनके खाते से कुल 12 लाख 60 हजार रुपये कट चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें