फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रेन में आग के बाद कई गाड़ियों के बदले रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोचों में आग से सरहिंद-अंबाला रेलखंड प्रभावित, जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की सेवा भी होगी बहाल
विज्ञापन

रेलवे ने एक दिसंबर से टाटानगर-अमृतसर ट्रेन चलाने का फैसला किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (12508) के चार कोचों में शुक्रवार को आग लगने की घटना के बाद सरहिंद-अंबाला रेलखंड पर यातायात प्रभावित हुआ। इसके चलते रेलवे को कई ट्रेनों के रूट बदलने पड़े। रेलवे के अनुसार, डाउन दिशा की ट्रेन नंबर 14680, 04652, 18104, 12920 और 14674 को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया। वहीं, अप दिशा की ट्रेन नंबर 12325, 05736 और 14501 का भी मार्ग बदला गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, डाउन लाइन पर दोपहर 3:55 बजे रेल ट्रैक और शाम पांच बजे ओएचई की फिटनेस मिलने के बाद ब्लॉक सेक्शन को क्लियर कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन नंबर 12472 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस) और 14624 (अमृतसर-वाराणसी) को निर्धारित रूट से चलाने की मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की सेवा होगी बहाल
टाटानगर और अमृतसर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) की सेवा बहाल करने का फैसला किया है। यह ट्रेन एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक और फिर एक दिसंबर 2027 से 28 फरवरी 2028 तक चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने आगामी रेलवे समय-सारिणी में बदलाव शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं। ट्रेन सेवा बहाल होने से टाटानगर और अमृतसर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें