फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रोज फेस्टिवल का रंगारंग समापन हुआ। रविवार को दिनभर कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। वहीं रात में संगीत की धूम रही। सिंगर आलमगीर खान ने कई गाने गाकर सबको झुमाया। नचना, तू ही मेरा रब, तू रह गया कल्ला, मैं रह गई कल्ली आदि गानों की प्रस्तुति दी। इनके अलावा सृष्टि भंडारी, अमन ने भी गानों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

फेस्टिवल के आखिरी दिन रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, रोज प्रिंस, रोज प्रिंसेज, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अव्वल आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेले में आर्ट वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसमें सभी ने अपनी कला का अच्छा परिचय दिया। फेस्टिवल में हर साल की तरह हजारों लोग पहुंचे और उन्होंने आनंद उठाया। बच्चों के लिए झूले से लेकर खाने तक की व्यवस्थाएं रहीं। वहीं खेलों का भी यहां आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें