फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल में सोसायटी के पार्कों को मिलेगा अवार्ड

Tue, 02 Feb 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के पार्कों को रोज फेस्टिवल में पहली बार अवार्ड दिया जाएगा। यह प्रयास नगर निगम की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें बेहतर विकसित पार्कों को निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार सेक्टर-16 के रोज गार्डन में 19 से 21 फरवरी तक रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

बता दें कि पार्कों की एंट्री के लिए फेस्टिवल के एक सप्ताह पहले लोगों को आवेदन करना होगा। सभी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के पार्कों की एंट्री में तीन बेस्ट पुरस्कार  पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए चुने जाएंगे। चंडीगढ़ में करीब 100 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल में पहली बार मिक्स स्टैंडर्ड रोज होंगे आकर्षण का केंद्र
रोज फेस्टिवल के लिए रोज गार्डन में पहली बार मिक्स स्टैंडर्ड रोज तैयार किए गए हैं। इसके लिए करीब 400 पौधे मिक्स स्टैंडर्ड के लगाए गए हैं। जो इस फेस्टिवल में आकर्षण का केंद्र होंगे। इसकी खासियत है कि यह गुच्छे में लगते हैं। जमीन से ढाई फुट ऊपर फूल खिलते हैं। इसे सरिया के सहारे लगाया जाता है।

गुलाब की 838 किस्में होंगी
रोज फेस्टिवल में इस बार गुलाब की 838 किस्में होंगी। फेस्टिवल के लिए रोज गार्डन में करीब 40 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।  

कोट्स
इस बार ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के पार्कों को भी रोज फेस्टिवल में अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह पहले लोगों को एंट्री करनी होगी।
-मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर नगर निगम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें