23 से 25 फरवरी को होने वाले रोज फेस्टिवल में इस बार शहरवासियों को चौपर में घूमने का मजा पिछली बार के मुकाबले में सस्ते रेट पर मिलेगा। इस बार 2500 रुपये में प्रति टिकट का रेट तय हो सकता है। जबकि पिछले फेस्टिवल में प्रति सीट का किराया 3500 रुपये था। इस बार चौपर की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दो कंपनियों ने नगर निगम में आवेदन किया है। जिनमें पिनकल और हेरिटेज का नाम की कंपनी शामिल है।
हेरिटेज कंपनी ने ही 2500 रुपये में प्रति राइड करवाने का आफर लिखित में दिया है। इन दोनो कंपनियों ने नगर निगम के अधिकारियों को अपनी प्रेजेंटेशन दी है जबकि पिनकल कंपनी ने 75 हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से अपना चौपर नगर निगम को उपलब्ध करवाने का दावा किया है।
इसमें नगर निगम को चौपर किराए पर देने का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि नगर निगम के अधिकारियों ने हेरिटेज कंपनी को कहा है कि 2500 से भी कम टिकट रखी जाए। मालूम हो कि चौपर उड़ाने से जितनी कमाई कंपनी को होगी उसका 5 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को मिलेगा।