फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अवैध खनन का सरगना राकेश चौधरी गिरफ्तार, खनन मंत्री ने ट्वीट कर बताया- किंग पिन

Fri, 11 Nov 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)

सार

अवैध खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रोपड़ पुलिस ने खनन विभाग की शिकायत पर पिछले कई सालों से अवैध खनन कर रहे राकेश चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
माइनिंग माफिया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन के सरगना राकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सीआईए स्टाफ की टीम ने चौधरी के दफ्तर में दबिश देकर कई दस्तावेज, कंप्यूटर और प्रिंटर को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से राजनीतिक लोगों की शह पर रेत खनन का अवैध गोरखधंधा करता आ रहा है।

विज्ञापन


बीते दो नवंबर को नंगल पुलिस ने खनन विभाग के उपमंडल माइनिंग अधिकारी आकाश अग्रवाल की शिकायत पर जम्मू निवासी राकेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक राकेश चौधरी गांव सेसोवाल में माइनिंग साइट पर अवैध खनन कर रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को साइट पर छापे मारे और आरोपी को रोपड़ के महाराजा रणजीत सिंह बाग के नजदीक गिरफ्तार किया। 

कई टिप्पर भी जब्त किए गए हैं। शनिवार को उसे नंगल अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक लोगों से अच्छी पकड़ होने के कारण उस पर कोई हाथ नहीं डालता था। आप के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में वह अवैध खनन में शामिल था लेकिन पिछली सरकारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। रूपनगर के भलाण में बड़ी मात्रा में डिसिल्टिंग का मामला इस समय गरमाया हुआ है। खनन विभाग की इस पर काफी दिन से नजर थी।
विज्ञापन


मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी
पंजाब सरकार में खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामले की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अवैध खनन माफिया पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने लिखा है कि अवैध खनन के किंग पिन राकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राकेश चौधरी पिछले कई साल से अवैध खनन में शामिल था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें