कोरोना काल के बीच जब राज्य के 19 जिलों ने अपने रिजल्ट प्रतिशत में सुधार किया है, वहीं तीन जिले ऐसे हैं जो अपने पिछले स्थान से लुढ़कने के साथ साथ अपने रिजल्ट प्रतिशत में भी पिछड़ गए। पिछले साल 90.83 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य में 7वें स्थान पर रहा लुधियाना इस साल 89.99 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 12 पायदान नीचे लुढ़क कर 19वें स्थान पर रहा।
सबसे बुरी हालत मानसा जिले की रही। पिछले साल 92.27 प्रतिशत रिजल्ट के साथ मानसा राज्य में दूसरे पायदान पर था। इस बार 18 पायदान नीचे लुढ़क कर मानसा जिला 89.80 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 20वें स्थान पर रहा। बरनाला भी 14वें से लुढ़क कर 21वें पायदान पर आ गया। बरनाला का रिजल्ट पिछले साल 85.89 प्रतिशत था जो इस बार 84.69 प्रतिशत रहा।
किस जिले का कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट
- रूप नगर - 96.93
- फरीदकोट - 96.61
- फिरोजपुर - 95.68
- बठिंडा - 95.65
- मोगा - 95.65
- श्री मुक्तसर साहिब - 95.02
- कपूरथला - 93.96
- पटियाला - 93.87
- जालंधर - 93.86
- होशियारपुर - 93.80
- मोहाली - 93.16
- फाजिल्का - 93.10
- शहीद भगत सिंह नगर - 92.83
- गुरदासपुर - 92.30
- अमृतसर - 92.22
- फतेहगढ़ साहिब - 91.96
- तरनतारन - 91.81
- पठानकोट - 91.38
- संगरूर - 91.17
- लुधियाना - 89.99
- मानसा - 89.80
- बरनाला - 84.69