फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12th Result 2020: रोपड़, फरीदकोट और फिरोजपुर का बेहतरीन प्रदर्शन, पढ़ें- हर जिले का परिणाम

Wed, 22 Jul 2020 07:35 AM IST
ajay kumar नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : पंजाब बोर्ड
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं के नतीजों में इस बार जिलों की स्थिति में भारी उलटफेर देखने को मिला। कोरोना काल के बीच जहां सभी जिलों के रिजल्ट प्रतिशत में पिछले साल की अपेक्षा भारी उछाल आया, वहीं तीन जिले ऐसे भी हैं जो अपने पिछले रिजल्ट के प्रतिशत को भी नहीं बरकरार रख पाए। वहीं, चार जिले ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना रिजल्ट प्रतिशत सुधारा और राज्य स्तरीय सूची में भी ऊंची छलांग लगाई।

विज्ञापन


इस बार सबसे बेहतर रिजल्ट के साथ जिला रूप नगर पहले स्थान पर रहा। रूप नगर (रोपड़) का रिजल्ट 96.93 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 91.14 प्रतिशत के साथ रूप नगर राज्य में तीसरे स्थान पर था। राज्य में दूसरे स्थान पर फरीदकोट जिले ने 9 पायदान की छलांग लगाई है। इस साल फरीदकोट का रिजल्ट 96.61 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 88.57 प्रतिशत के साथ उसे 11वां स्थान मिला था।

इस साल तीसरे स्थान पर फिरोजपुर 15 सीढ़ी ऊपर चढ़ा है। फिरोजपुर जिले का रिजल्ट 95.68 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 82.70 प्रतिशत के साथ उसे राज्य में 18वां स्थान मिला था। वहीं, इस बार 95.65 प्रतिशत रिजल्ट के साथ मोगा और बठिंडा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। मोगा ने 14 स्थान की छलांग लगाई तो बठिंडा ने 5 स्थान का सुधार किया। 95.02 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पांचवे स्थान पर श्री मुक्तसर साहिब पिछले साल 93.28 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच जब राज्य के 19 जिलों ने अपने रिजल्ट प्रतिशत में सुधार किया है, वहीं तीन जिले ऐसे हैं जो अपने पिछले स्थान से लुढ़कने के साथ साथ अपने रिजल्ट प्रतिशत में भी पिछड़ गए। पिछले साल 90.83 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य में 7वें स्थान पर रहा लुधियाना इस साल 89.99 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 12 पायदान नीचे लुढ़क कर 19वें स्थान पर रहा। 

सबसे बुरी हालत मानसा जिले की रही। पिछले साल 92.27 प्रतिशत रिजल्ट के साथ मानसा राज्य में दूसरे पायदान पर था। इस बार 18 पायदान नीचे लुढ़क कर मानसा जिला 89.80 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 20वें स्थान पर रहा। बरनाला भी 14वें से लुढ़क कर 21वें पायदान पर आ गया। बरनाला का रिजल्ट पिछले साल 85.89 प्रतिशत था जो इस बार 84.69 प्रतिशत रहा।

किस जिले का कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट
  • रूप नगर - 96.93
  • फरीदकोट - 96.61
  • फिरोजपुर - 95.68
  • बठिंडा - 95.65
  • मोगा - 95.65
  • श्री मुक्तसर साहिब - 95.02
  • कपूरथला - 93.96
  • पटियाला - 93.87
  • जालंधर - 93.86
  • होशियारपुर - 93.80
  • मोहाली - 93.16
  • फाजिल्का - 93.10
  • शहीद भगत सिंह नगर - 92.83 
  • गुरदासपुर - 92.30
  • अमृतसर - 92.22
  •  फतेहगढ़ साहिब - 91.96
  • तरनतारन - 91.81
  • पठानकोट - 91.38
  • संगरूर - 91.17
  • लुधियाना - 89.99
  • मानसा - 89.80
  • बरनाला - 84.69
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें