डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मौजूदगी के चलते सुनारिया जेल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। देर रात रोहतक पहुंची बीएसएफ की दो कंपनियों को सुनारिया जेल के चारों तरफ तैनात कर दिया गया। जबकि शुक्रवार को सीआईएसएफ के जवानों जेल के चारों तरफ तैनात थे।
सुबह आईजी नवदीप सिंह विर्क सुबह सात बजे ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जेल परिवार के पास पहुंच गए। एसपी के साथ गहराई से जेल की सुरक्षा का मंथन किया गया। तय हुआ कि बीएसएफ की दोनों कंपनियों को अगली पंक्ति में तैनात किया जाए।