फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया जेल में सुरक्षा बढ़ी, BSF की दो और कंपनियां तैनात

Sun, 27 Aug 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक जेल - फोटो : ANi
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मौजूदगी के चलते सुनारिया जेल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। देर रात रोहतक पहुंची बीएसएफ की दो कंपनियों को सुनारिया जेल के चारों तरफ तैनात कर दिया गया। जबकि शुक्रवार को सीआईएसएफ के जवानों जेल के चारों तरफ तैनात थे। 
विज्ञापन


सुबह आईजी नवदीप सिंह विर्क सुबह सात बजे ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जेल परिवार के पास पहुंच गए। एसपी के साथ गहराई से जेल की सुरक्षा का मंथन किया गया। तय हुआ कि बीएसएफ की दोनों कंपनियों को अगली पंक्ति में तैनात किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने लिया हालात का जायजा, रात को निकाला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च
जेल के चार किलोमीटर के दायरे में पांच प्वाइंट पर बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए। साथ में रोहतक पुलिस के जवान भी दिए गए। ताकि जवानों को भौगोलिक स्थिति या किसी को पहचानने में दिक्कत न आए। जांच पड़ताल के बाद आईजी वापस लौट आए। 

थोड़ी देर बाद डीसी अतुल कुमार जेल परिसर में पहुंचे। नाकों की जांच पड़ताल और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। हालात का जायजा लेने के बाद शहर में फ्लैग मार्च का फैसला किया गया। दोपहर अर्धसैनिक बलों की गाड़ियां शहर की सड़कों गुजरा। इसके बाद देर रात पुलिस और प्रशासन की तरफ से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें