हरियाणा के सोनीपत की 20 बीस वर्षीय युवती के साथ रोहतक में दरिंगदी का मामला गरमा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रकरण की निंदा करने के बाद प्रदेश की महिला कांग्रेसी रविवार को यहां सड़कों पर उतरी। वहीं सरकार ने आज मुआवजे का एलान भी कर दिया।
उपायुक्त के.मकरंद पांडुरंग ने परिजनों को साढ़े दस लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। रेडक्रॉस के तहत 2 लाख रुपए की राशि परिजनों को दी जाएगी जबकि अन्य सरकारी योजनाओं के तहत 8 लाख रुपए की राशि निर्भया के परिजनों को दी जाएगी।
इस खौफनाक घटना के गुनहगार भी अब पुलिस हिरासत में है और उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उधर सूबे के सीएम भी इस मामले को निंदनीय बताकर दोषियों के लिए कड़ी सजा दिलाने की बात कह चुके हैं।
Rohtak gang rape victim's kin will get financial assistance of Rs 10.5 lakh. State welfare dept to provide Rs 8.5 lakh, Red Cross Rs 2 lakh
— ANI (@ANI_news) May 14, 2017