फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीत हत्याकांड: शूटरों को पनाह देने वालों को पुलिस ने किया राउंडअप, महिला एंगल की जांच

Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
बाउंसर मीत की हत्या - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत हत्याकांड में आरोपी लाडी और मनी की सहायता करने वाले दो लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक की पहचान सोनू नाम से हुई है जबकि दूसरा उसी का कजन बताया जा रहा है। ये भी पता चला है कि सोनू लाडी का करीबी मित्र है। सोनू और लाडी अकसर एक दूसरे से मिलते रहते थे। दोनों मूलरूप से एक ही गांव के रहने वाले हैं। उधर, लाडी के परिवार वाले पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि सोनू के बड़े भाई के संपर्क में आने के बाद ही उनका बेटा क्रिमिनल बना। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मीत की हत्या के बाद सोनू और लाडी मिले थे। हालांकि सोनू ने अभी ये बात कबूल नहीं की है। पुलिस को इस मामले में कई अन्य सुराग भी हाथ लगे है जिनपर वह काम कर रही है। पता चला है कि सोनू अभी बेरोजगार है। हालांकि, उसने करीब 6 महीने पहले पार्किंग का ठेका लिया हुआ था। एसएसपी मोहाली रुलदीप सिंह चहल ने उसकी पुष्टि की है कि कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है। लेकिन उन्होने ये बताने से इंकार कर दिया कि वे लोग कौन है। 

महिला शक के घेरे में
पुलिस ने इसी मामले में एक महिला से भी पूछताछ की है। महिला जीरकपुर की बताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि महिला आरोपियों के बारे में कई बातें जानती है।
विज्ञापन


लाडी के परिवारवालों से भी पूछताछ
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि लाडी के कुछ परिवारवालों को भी पुलिस ने राउंडअप किया है। पता चला है कि ये लोग उस समय राउंडअप किए गए जब गगनदीप सिंह को नाभा जेल से पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें