फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप के समझौते पर टिकी बहनों की 'बहादुरी'

Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक की दो बहनों के साथ बस में हुई कथित छेड़छाड़ के मामले को सुलझाने के लिए दहिया खाप ने एक सप्ताह का समय मांगा है। मामले को लेकर शुक्रवार को हुड्डा खाप का एक प्रतिनिधिमंडल गांव सिसाना में दहिया खाप के लोगों से मिला।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बैठक में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को आपसी सहमति से निपटाने पर जोर दिया गया। अब मामला दहिया खाप के पाले में है।

लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में समझौते के प्रयासों में लगी हुड्डा खाप के प्रधान श्रीकृष्ण हुड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार को 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया के आवास पर मिला।

मामले को जल्द निपटाने की अपील

हुड्डा खाप के कार्यकारी प्रधान रामदिया ने दहिया खाप से अपील की कि उक्त मामला बहुत लंबे समय से चल रहा है। अब इसे निपटाने के लिए दहिया खाप पर छोड़ा जाता है। इस मामले को जितना जल्दी हो सके निपटाया जाए, ताकि दोनों परिवारों में चली आ रही खींचतान को समाप्त किया जा सके। दोनों ही पक्षों की पंचायत बुलाकर इस मामले को सुलझाया जाए।

यह बात न केवल प्रदेश बल्कि देश और विदेशों तक पहुंच चुकी है। वे दहिया खाप से अपील करते हैं कि इस मामले को जितना जल्दी हो सके सुलझा दें। दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि इस मामले को एक सप्ताह के अंदर निपटाने का प्रयास किया जाएगा।

इतना ही नहीं जितना जल्दी हो सकेगा मामले को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाप लड़की पक्ष से बात करके और पंचायत का जो भी समय और तारीख तय होगी उन्हें सूचना दे दी जाएगी। दहिया खाप भी इस मामले को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

इन लोगों ने की मामला सुलझाने की अपील

अगर हुड्डा खाप पहले इस कदम को उठा लेती तो यह मामला पहले ही सुलझ चुका होता। हुड्डा खाप की तरफ से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शीशपाल एडवोकेट चौगामा प्रधान, रामकिशन सरपंच बसंतपुर, राजेंद्र कलोई, रणबीर बाहरा प्रधान, बदला कलोई, सूरजभान 33 सदस्यीय कमेटी प्रधान, मा. रामकवार शर्मा व कृष्ण के नाम शामिल हैं।

इस अवसर दहिया खाप की तरफ से उपस्थित व्यक्तियों में दहिया खाप के सचिव रणजीत दहिया, चौबीसी प्रधान रमेश दहिया, आनंद प्रधान, बेदू, थाना कलां के पूर्व सरपंच देवेन्द्र आदि के नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें