फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन की दीवानी 'रॉक स्टार' नरगिस दिखेंगी ‘मैं तेरा हीरो’ में

Wed, 18 Dec 2013 12:57 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नरगिस को हर चीज में चाहिए एक्शन
विज्ञापन

एलांते के पीवीआर ब्लो के उद्घाटन पर चंडीगढ़ पहुंचीं

अमर उजाला ब्यूरो
फिल्म रॉकस्टार से चर्चित हुईं अभिनेत्री नर्गिस फाखरी को एक्शन की दीवानी हैं। चाहे गेम्स हों या फिर फिल्में, एक्शन के बिना उन्हें सब कुछ बेकार लगता है।

चंडीगढ़ में मंगलवार को एंलाते मॉल के पीवीआर ब्लो के आगाज पर सीएमडी अजय बिजली के संग उद्घाटन के लिए पहुंची नरगिस यहां भी एक्शन में नजर आईं।

कभी बालिंग करती और बाल के फेल होने पर बच्चों की तरह उछलने लगतीं। बालिंग के दौरान ही उनकी सारी अदाएं प्लेटफार्म पर उतर आईं। नरगिस फाखरी जब सीएमडी अजय बिजली और संजय बिजली के सामने स्कोर में फीकी पड़ गईं तो अपनी अदाओं से सबको आकर्षित करती नजर आने लगीं।
विज्ञापन


नरगिस फाखरी ने अपना कैरियर अमेरिका में मॉडलिंग से शुरू किया। रॉकस्टार के बाद मद्रास कैफे में दिखाई दीं। नरगिस ने कहा कि जल्द ही वह डेविड धवन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में दिखाई देंगी।

उसके बाद वह 1982 की रीमेक फिल्म शौकीन में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार होंगे। नरगिस ने कहा कि उनको किसी भी भूमिका से परहेज नहीं। चाहे बोल्ड हो या फिर सिंपल।
विज्ञापन


नरगिस ने कहा कि आइटम सांग की डिमांड बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राक स्टार एक गजब फिल्म रही। उन्होंने कहा कि रियलिस्टिक फिल्म करने में उनको ज्यादा मजा आता है।

उन्होंने कहा कि रॉकस्टार के किरदार में कई शेड थे, लेकिन उनको ताकतवर महिला का किरदार ज्यादा पसंद है।
हिंदी सीख जाऊंगी कुछ समय में नरगिस फाखरी ने कहा कि उनको हिंदी के उच्चारण में सबसे ज्यादा समस्या आती है।

वह हिंदी सीख तो रहीं हैं पर उनको समझ ज्यादा नहीं आ रही। इतना जरूर है कि जल्द से जल्द वह उसको सीखने की कोशिश करेंगी।

कुछ खास
1-बच्चे  बहुत पवित्र और मासूम होते हैं। उन्हें देख कर और उनसे मिलना अच्छा लगता है।
2-हमेशा मेरे पास होना चाहिए, मेरा टुथब्रश, टुथपेस्ट,
3-ओशो की किताबें, ब्लैकबेरी और मेरा टैबलेट।
4-मैं टाम ब्वाय जैसी हूं। काश! मैं औरतों की तरह होती तो ज्यादा अच्छा लगता।
5-दक्षिण अमेरिका में सैर करना सबसे ज्यादा पसंद। माचू पिच्चू जैसे स्थान देखना अच्छा लगता है।
6-कथक और मेडिटेशन करना अच्छा लगता है।
8-‘डर्टी पिक्चर’ सबसे ज्यादा पसंद है
9-अपनी आंखें व्यक्तित्व का सबसे अहम हिस्सा लगती हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें