फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राजपथ पर दिखाई दिया रॉक गार्डन

Sun, 26 Jan 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर दिल्ली में आयोजित परेड में आज 13 साल बाद चंडीगढ़ की झांकी देखने को मिली। चंडीगढ़ की झांकी 13वें नंबर पर आई।
विज्ञापन


झांकी का थीम रॉक गार्डन था। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस झांकी को तैयार करने पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। झांकी में कांच की चूड़ियों वाली मूर्तियों और टूटे हुए मटकों को भी दिखाया गया ।

झांकी में चंडीगढ़ का प्रतीक ओपन हैंड भी शामिल हुआ। इन मूर्तियों को फाइबर से तैयार किया गया था। झांकी दिल्ली में ही रक्षा मंत्रालय की देखरेख में तैयार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी के साथ कुछ कलाकार भी हुए। 13 साल पहले तक परेड में नियमित तौर पर चंडीगढ़ की झांकी निकलती थी। हर साल झांकी की थीम अलग होती थी।

इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने इसमें रुचि लेना बंद कर दिया था। प्रशासन में कई अधिकारी आए और चले गए। लेकिन, किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

प्रशासन ने रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद को भी समारोह में ले जाने का प्रयास किया था लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें