मनु ने लिखा कि चालक ने उन्हें कहा कि उसे चंडीगढ़ जाना है और साइड लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। घटना के बाद मनु के पिता रामकिशन भाकर ने इसकी शिकायत जीएम धनराज कुंडू से की। मामले की सूचना मिलते ही जीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बस चालक बोला: सामने से आ रही गाड़ी की रफ्तार थी तेज
घटना के बाद देर रात करीब दस बजे रोडवेज बस के चालक मोहन ने भी फोन पर अपना पक्ष रखा। चालक मोहन ने बताया कि दोपहर 3.45 पर वे दादरी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चला था। करीब सवा चार बजे जब मोरवाला से निकलकर इमलोटा के समीप पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी किसी वाहन को ओवरटेक करती नजर आई।
इसके चलते उसने ब्रेक लगाने का भी प्रयास किया। सामने से बस आने पर एकाएक गाड़ी चालक ने स्टेयरिंग साइड दबाने के लिए मोड़ दिया। उसके बचाव के बावजूद भी बस गाड़ी से टकरा गई। चालक ने बताया कि उसने रश ड्राइविंग नहीं की है। चालक मोहन का कहना है कि बस की सवारियां भी इस घटना की गवाह है। मैंने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टालने का प्रयास किया।
मनु भाकर के पिता ने मुझे मौखिक शिकायत दी थी। इसके आधार पर मामले की जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। मैंने चालक से भी बात की है और उसने अपना पक्ष रख दिया है। चालक का कहना है कि सामने से आ रही गाड़ी की रफ्तार तेज थी और उसने बचाव का पूरा प्रयास किया।
- धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो