फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क पर डेंटिंग-पेंटिंग पड़ रही भारी, आठ वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। फन रिपब्लिक के समीप स्थित मोटर मार्केट में सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने वीरवार को फिर कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सड़क पर खड़े कर डेंटिंग-पेंटिंग और मरम्मत किए जा रहे आठ वाहनों को जब्त कर उनका चालान किया। निगम की इस कार्रवाई से कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार कई मैकेनिक सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत कर रहे थे, जिससे रास्ता संकरा हो गया था और यातायात बाधित हो रहा था। यह सड़क आगे निजी बस संचालकों के पार्किंग स्थल तक जाती है। सड़क पर वाहनों के कब्जे के कारण बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में निजी बस संचालकों ने नगर निगम से शिकायत भी की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने इंस्पेक्टर ललित त्यागी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया था। इसके बावजूद कुछ मैकेनिक फिर से सड़क पर वाहन खड़े कर काम करने लगे।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोटर मार्केट को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित अभियान जारी रहेगा, ताकि यातायात सुचारु रहे और आम लोगों व बस संचालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें