फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में शक्ति प्रदर्शन: प्रचंड जीत के बाद अमृतसर में आप का पहला रोड शो, केजरीवाल और मान को देखने उमड़ा हुजूम

Sun, 13 Mar 2022 10:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जनादेश मिला है। पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। शिअद-बसपा गठबंधन को चार और भाजपा दो सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन
अमृतसर में आप की धन्यवाद यात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम चेहरा भगवंत मान के साथ पंजाब की खुशहाली के लिए रविवार को गुरुनगरी में नतमस्तक होने पहुंचे। दोनों नेता पार्टी नेताओं के साथ श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पंजाब समेत पूरी दुनिया की समृद्धि, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी  को मिली भारी जीत के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया और पंजाब को दोबारा से  खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए आशीर्वाद लिया। 


उन्होंने पंजाब, पंजाबियत और पूरी मानवता की तरक्की, समृद्धि, आपसी  प्रेम व भाईचारे, सद्भाव और पंजाब की बहुआयामी समृद्धि को मजबूत करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने केजरीवाल और भगवंत मान को सिरोपा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


आप नेता शहीदों को नमन करने जलियांवाला बाग में पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदी स्मारक में श्रद्धा के फूल अर्पित कर आजादी के परवानों (शहीदों) को श्रद्धांजलि भेंट की। आप नेताओं ने शहीदों के सपनों को पूरा करने और क्रांति की लौ को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब मामलों के प्रभारी विधायक जरनैल सिंह, सह प्रभारी विधायक राघव चड्ढा, पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ ग्रहण
शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर के खटकड़ कलां में 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान और उनके मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा। शहीद स्मारक के पीछे सात एकड़ जमीन में यह आयोजन होगा। जरुरत पड़ने पर आस-पास की और जमीन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। नवांशहर के खटकड़ कलां में शहीद स्मारक के पीछे 13 एकड़ जमीन पर एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
 

मान ने सभी को दिया न्योता, छह हजार जवान तैनात होंगे
भगवंत मान के शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जिसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। समारोह स्थल पर विशेष चौकी बनाई गई है। छह हजार पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की पूरी नजर समारोह पर रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भगवंत मान पहले ही पंजाब के लोगों को भेज चुके हैं।
 

इनको मिलेगा वफादारी का इनाम
विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का साथ देने वाले नेताओं को पार्टी कैबिनेट में जगह देकर उनकी वफादारी का इनाम देगी। कैबिनेट में जिन संभावित उम्मीदवारों को शामिल किया जा सकता है उनमें अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा, कुलतार सिंह संधवा, हरजोत बैंस और बलजिंदर कौर का नाम प्रमुख है।

विज्ञापन


किसके पास कितने विधायक
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जनादेश मिला है। पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। शिअद-बसपा गठबंधन को चार और भाजपा दो सीटों पर सिमट गई। वहीं सुल्तानपुर लोधी से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें