फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 40 करोड़ से बनेंगी सड़कें, टेंडर आज से, अक्टूबर से शुरू काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए अब बड़े पैमाने पर काम करने जा रहा है। सोमवार को 40 करोड़ रुपये के टेंडर खुलेंगे। इसमें करीब छोटी-बड़ी 70 से ज्यादा सड़कें शामिल हैं। अक्टूबर से नवंबर के बीच इन सड़कों को बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। वी-4, वी-5 और वी-6 श्रेणी की बहुत खराब और खराब सड़कों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। यह शहर की खराब सड़कों को सुधारने की बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा है जिसके लिए पहले ही 125 करोड़ का फंड स्वीकृत हो चुका है। टेंडर 29 सितंबर को खोले जाएंगे और अक्टूबर से काम शुरू हो जाएगा। शहर के 35 वार्डों में ज्यादातर सड़कें खराब हो चुकी हैं।


नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि सबसे पहले बहुत खराब और खराब सड़कों को चुना गया है। इसके बाद शेष सड़कों को भी मरम्मत की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। निगम का लक्ष्य है कि अगली बरसात से पहले शहर की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कें दुरुस्त कर दी जाएं। दरअसल ठंड में काम नहीं हो पाता ऐसे में अक्टूबर और नवंबर निगम के लिए अहम माने जा रहे हैं। दिसंबर से फरवरी तक काम लगभग ठप रहता है और मार्च-अप्रैल में ही गति पकड़ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से चंडीगढ़ की सड़कों की बदहाली पर प्रशासन और नगर निगम आलोचना झेल रहे हैं। यहां तक कि कोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लिया है। शहरवासियों का कहना है कि कभी भी सड़कों की हालत इतनी खराब नहीं रहीं। निगम का दावा है कि इस बार समय रहते मरम्मत पूरी कर दी जाएगी ताकि आने वाले वर्षों तक परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें