फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह सेक्टरों की सड़कें और पार्किंग होंगी चकाचक, खर्च होंगे 1.14 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सेक्टर-15, 17, 18, 19, 21, 22 और 24 की वी-4, वी-5, वी-6 सड़कों की करेगा री-कारपेटिंग
विज्ञापन

बदहाल सड़कों और टूटी पार्किंग से परेशान लोगों ने उठाई मजबूत बेस बनाने और गुणवत्ता जांच की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के छह सेक्टरों में टूटी सड़कों और बदहाल पार्किंग से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम सेक्टर-15, 17, 18, 19, 21, 22 और 24 की विभिन्न सड़कों और पार्किंग की री-कारपेटिंग करवाने जा रहा है। इस काम पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे लोगों को उम्मीद है कि इससे गड्ढों और टूटी सतह से होने वाली परेशानी दूर होगी।
नगर निगम की रोड सब डिवीजन नंबर-2 के तहत सेक्टर-15, 17, 21, 22 और 24 की वी-4 सड़कों की री-कारपेटिंग होगी। सेक्टर-15 और 19 की वी-5 तथा सेक्टर-15 और 21 की वी-6 सड़कें भी नई बनाई जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर-15, 17, 18, 19, 21 और 22 की मार्केट व पार्कों के पास स्थित पार्किंग को भी दुरुस्त किया जाएगा। सड़क किनारे टूटे कर्ब और चैनल की मरम्मत भी होगी।
विज्ञापन

गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी
सेक्टर-15, 17, 21 और 24 के निवासी निर्मल सिंह, अजित सिंह, सुमित कुमार और वीरेंद्र का कहना है कि कई वी-4 सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। मरम्मत और री-कारपेटिंग की मांग के बावजूद पैचवर्क तक नहीं हुआ। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। मार्केट की टूटी पार्किंग में वाहन खड़े करना भी मुश्किल हो गया है। सेक्टर-17 में काम करने वाले सुरजीत सिंह और ज्ञान सिंह ने बताया कि पार्किंग की हालत बेहद खराब है। यहां वाहन खड़े करने के साथ पैदल चलना भी मुश्किल है। एक बार पैर मुड़ने से कई दिनों तक परेशानी रही। उनका कहना है कि बैंक स्क्वायर और सीएमसी के सामने की पार्किंग अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

पुरानी परत हटाकर बने मजबूत सड़क
लोगों की मांग है कि सेक्टर-15, 21 और 24 की वी-4 सड़कों की पुरानी परत खुरचकर हटाई जाए और मजबूत बेस तैयार करने के बाद री-कारपेटिंग हो। केवल ऊपर से तारकोल डालकर खानापूर्ति न की जाए। काम की गुणवत्ता की नियमित जांच हो और ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही पानी की निकासी दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के बाद पानी जमा न हो और नई सड़क जल्दी खराब न पड़े।
कोट...
सड़कों और पार्किंग की ठीक से रीकार्पेटिंग करवाई जाएगी। रीकार्पेटिंग करते समय मैटीरियल की चेकिंग की जाती है। - संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें