फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ एक परिवार : मनीष तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर जाट भवन में लिफ्ट का उद्घाटन, मनीमाजरा की जलापूर्ति योजना पर केंद्र को घेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। हरियाणा दिवस पर जाट सभा चंडीगढ़-पंचकूला की ओर से आयोजित समारोह में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिरकत की। उन्होंने अपने सांसद कोटे से जाट भवन में स्थापित लिफ्ट का उद्घाटन किया। सभा के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व डीजीपी डॉ. एमएस मलिक ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि 1966 में पंजाब और हरियाणा अलग हुए, लेकिन दोनों राज्य और चंडीगढ़ आज भी एक परिवार हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती हो रहे हैं। उनके नाना तीरथ सिंह गुरम पेप्सू और संयुक्त पंजाब सरकार में मंत्री रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे पर 258 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट संबंधी सवाल पर तिवारी ने मनीमाजरा की 24x7 जलापूर्ति योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले उद्घाटन के बाद भी योजना की मौजूदा स्थिति की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें