फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी की सड़कें और फुटपाथ टूटे.. रोड गलियां बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। वार्ड नंबर 26 में पड़ने वाली इंदिरा कॉलोनी की सड़कें और फुटपाथ टूटे पड़े हैं। सड़क किनारे बनी रोड गलियां बदहाल हैं। कांग्रेस नेता जलील अहमद कुरैशी ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी की अंदरूनी और बाहरी सड़कें टूटी पड़ी हैं। सड़कों में बडे़-बड़े गड्ढे हैं। दोपहिया वाहन चालक अक्सर इन गड्ढों में गिर जाते हैं।
विज्ञापन

जलील अहमद कुरैशी का कहना है कि इलाका पार्षद ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने सड़कें और फुटपाथ बनाने के लिए कई बार रोड विंग को गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। विभाग को बार बार कहने के बाद कुछ दिन पहले काम शुरू हुआ, लेकिन वह भी न के बराबर था। नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़कों पर जो गढ्ढे थे, उनमें मिट्टी डालकर बंद कर दिया था। इसी बीच हल्की सी बरसात होने के बाद मिट्टी गड्ढों से निकलकर पानी में बह गई और दोबारा गड्ढे बन गए।
सलीम खान और शमशाद बानो ने बताया कि बरसात शुरू हो चुकी है। दो-चार दिनों में मानसून आ जाएगा। मिट्टी से सड़कों पर कीचड़ फैल गया हैं। रोड-गलियां बंद पड़ी हैं। सड़कों पर गड्ढों से परेशान होना पड़ रहा है। रफीकन और सुभाष धीमान ने कहा कि जब काम करना ही है तो उस काम को एक बार में ही ठीक तरह नहीं किया जाता।
विज्ञापन

जलील अहमद ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में 2014 में सड़कों को बनाया गया था। उसके बाद सिर्फ पैचवर्क कर ठेकेदार अपनी जेबें भर रहे हैं। स्थानीय निवासी वीर ठाकुर, इमरान सलीम खान ने पार्षद विनोद अग्रवाल से अपील की कि इंदिरा कॉलोनी वासियों के साथ सौतेला व्यवहार न करें।
काम चल रहा है : विनोद अग्रवाल
पार्षद विनोद अग्रवाल ने कहा कि रोड गलियों को बनाकर उन्हें खोलने का काम चल रहा है। जहां-जहां फुटपाथ टूटे हैं, उनको बनाने का काम किया जा रहा है। सड़कों में भी अभी बरसात के दिनों में बढ़िया मैटीरियल डालकर गड्ढों को भरा जा रहा है। बिजली के नए पोल और नई तार डालने का काम किया जा रहा है। बरसात का मौसम खत्म होते ही इंदिरा कॉलोनी की सड़कों को नया बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें