हरियाणा में पहली बार रोड सेफ्टी पर सुनियोजित ढंग से काम हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के आदेश पर हरियाणा में रोड सेफ्टी सचिवालय बनाया गया है। जिसके मुखिया चीफ सेक्रेटरी हैं और हरियाणा परिवहन विभाग रोड सेफ्टी के लिए नोडल डिपार्टमेंट है।
इस अभियान में हरियाणा पुलिस का ट्रैफिक विंग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अर्बन लोकल बॉडी विभाग, पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड, रोडवेज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग भी मिलकर काम कर रहे हैं।
रोड सेफ्टी की पहली चारमाही की रिपोर्ट
जिला मरने वालों की संख्या घायलों की संख्या
वर्ष 2018 - वर्ष 2019 वर्ष 2018 - वर्ष 2019
अंबाला 87 87 182 142
पंचकूला 35 38 59 43
यमुनानगर 93 88 130 159
कुरुक्षेत्र 89 79 175 162
कैथल 59 38 92 91
करनाल 132 123 158 174
पानीपत 79 90 157 149
सोनीपत 150 138 202 149
रोहतक 76 67 159 111
झज्जर 102 86 195 110
हिसार 55 57 170 114
हांसी 31 23 50 54
फतेहाबाद 36 38 72 79
सिरसा 33 34 109 76
भिवानी 58 57 157 121
चरखीदादरी 35 38 85 83
जींद 79 57 125 123
गुरुग्राम 164 142 396 259
फरीदाबाद 85 87 179 221
पलवल 69 88 102 156
रेवाड़ी 86 85 171 169
नारनौल 64 62 154 165
मेवात 94 69 196 181
रोड सेफ्टी को लेकर सरकार और सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। पहली चारमाही की रिपोर्ट में सड़क हादसों के केसों, मरने वालों व घायलों की संख्या में कमी हुई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रोड सेफ्टी को प्रदेश में और मजबूत किया जाएगा। -मनोज यादव, डीजीपी, हरियाणा।