फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप ने साइकिल सवार कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। आरोपी पिकअप चालक को सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को थाने से जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पिकअप चालक साइकिल सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेम (50) निवासी कांसल के रूप में हुई है।  वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित माइक्रोन कंपनी से रात की ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पुलिस को इस घटना की सूचना राहगीर ने दी।

इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और उसको जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां हालत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक की पहचान बापूधाम निवासी परवेश खान के रूप में हुई है। वही शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई अस्पताल में रखवाया गया है।

पिकअप और कार भिड़ीं
एक अन्य हादसे में बुधवार दोपहर 46-47-48-49 लाइट प्वाइंट पर पिकअप और कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहन एक ही ओर से आ रहे थे। अचानक असंतुलित होकर आपस में टकरा गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है। हादसे में किसी सवार को चोट नही आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें