फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में सड़क हादसा, तीन गंभीर

Sat, 30 Aug 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कुराली(मोहाली) में रूपनगर मार्ग स्थित रेलवे फ्लाई ओवर पर टिपर और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में तीन व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान पुल पर कई घंटे जाम वाली स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति पर काबू पाया।

यह हादसा उस समय हुआ जब रूपनगर की ओर से कुराली की तरफ आ रहे पत्थरों से भरे टिपर नंबर पीबी12 एन-7191 की टक्कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक नंबर एचपी62 ए-7443 के साथ हो गई। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में टिपर चालक अशोक कुमार पुत्र हुसन लाल निवासी माधोपुर, क्लीनर दलजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बाह्रामण माजरा तथा ट्रक चालक राम लाल गंभीर रूप में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन डाक्टरों ने अशोक कुमार और दलजीत सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें