फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत

Thu, 05 Nov 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार के फतेहाबाद के गोरखपुर से मिर्जापुर गांव में सत्संग सुनने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की जीप नेशनल हाइवे 65 पर जुगलान के पास पलट गई। हादसे में गोरखपुर गांव की एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा धुंध में सामने से आ रहे एक ट्रक की साइड लगने से हुआ।
विज्ञापन


जीप में नौ लोग सवार थे, जिनमें से छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालात गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।

परिजनों ने बताया कि हादसा मंगलवार करीब साढ़े सात बजे के आसपास हुआ। गाड़ी मूल रूप से जींद का उदयपुर गांव निवासी कुलदीप चला रहा था। हादसे में कुलदीप, गोरखपुर निवासी मायादेवी व रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


जीप में सवार गोरखपुर निवासी सूरजमल व काला, नहला गांव निवासी राजबीर, तेलू, अनूप व जमावड़ी गांव निवासी धर्मबीर गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मृतक महिला सहित तीनों लोगों के शव नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया गया है।

साइड मारने वाला वाहन फरार, दूसरे वाहन चालकों ने पहुंचाया अस्पताल
घायल तेलू राम व उसके भाई अनूप ने बताया कि वे सत्संग सुनने के लिए मिर्जापुर आ रहे थे। सड़क पर धुंध थी। अचानक जीप को एक ट्रक ने साइड मार दी। साइड मारते ही जीप पलट गई।

हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसा देख दूसरे वाहन चालकों ने उनकी मदद की। मौके से उन्होंने घायलों को दूसरी गाड़ी में चढ़ाया और शहर के नागरिक अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने घायलों में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुर के आनंदपुर धाम की थी गाड़ी
घायलों ने बताया कि वे लोग गोरखपुर के आनंदपुर धाम की गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्हें मिर्जापुर गांव में एक निजी सत्संग कार्यक्रम में जाना था। बीच रास्ते जुगलान व बहबलपुर गांव के बीच सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें