सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
- फोटो : Amar Ujala
हरियाणा के फतेहाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बता दें कि एक बाइक पर चार लोग (दंपति परिवार) सवार होकर रतिया से भुना जा रहे थे। हादसे में दो बच्चे और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।