फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूड़ रोड पर हादसे में एएसआई समेत चार की मौत

Sun, 16 Mar 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लांडरा(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़-बनूड़ रोड पर बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर गांव मोटे माजरा के पास सुबह पीआरटीसी की बस और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक व उसका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में कार चालक की पत्नी व बेटी के अलावा एएसआई व उनकी पत्नी शामिल हैं। इस हादसे से बस में सवार कुछ सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसा सुबह 8:15 बजे के करीब हुआ। बस मोहाली से पटियाला जा रही थी। मोटे माजरा के पास चालक ने गड्ढों से बचने के लिए कट मारा तो वह इससे नियंत्रण खो बैठा।

इससे बस सामने से आ रही कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज से आसपास के गंावों के लोग घटनास्थल की ओर भागे।

इस दौरान कार में सवार छह में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी भेज दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान इंदरो देवी (53) पत्नी देवराज, किरनबाला उर्फ पूजा पुत्री देवराज निवासी बलाचोर हाल निवासी पीपली हरियाणा, अशोक कुमार (54) व उनकी पत्नी सरला देवी (50) निवासी 15/13 अर्बन इस्टेट करनाल के रूप में हुई है।

कार चालक  देवराज (55) व उनका पोता विरेन (चार साल) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किरणबाला का अभी तीन महीने पहले ही विवाह हुआ था।

देवराज परिवार समेत बलाचोर के उदणवाल गांव में अपने बाबा जी की कुटिया में जा रहे थे। वहीं हरियाणा पुलिस के सीआईडी विंग में तैनात एएसआई अशोक कुमार व उनकी पत्नी लिफ्ट लेकर कार में बैठे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें