फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sat, 06 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब दस बजे सेक्टर-25-28 की लाइट प्वाइंट पर टिप्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। आरोपी टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं खुड्डा लाहौरा पुल के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर 25-38 की लाइट प्वाइंट पर टिप्पर चालक साइकिल सवार को कुचल कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जेसीराम (50) सेक्टर -25 में रहता था। रात में मोहाली की फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को इस घटना की सूचना राहगीर ने दी।
विज्ञापन


इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को पीजीआई लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने जेसी राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। वही शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में रखवा दिया गया है।

एक अन्य हादसे में मोटरसाइकिल फिसलने से दो युवक घायल हो गए। शुक्रवार देर रात करीब 1.15 बजे खुड्डा लाहौरा में युवकों की मोटरसाइकिल पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन


घायल युवकों की पहचान सेक्टर-34 निवासी मितुल और सेक्टर-15 निवासी हरकीरत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पीसीआर की गाड़ी सेक्टर-16 लेकर गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों लड़के पीजी में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़के तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे थे, इस कारण हादसा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें