फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों से लोगों को बचाने के लिए आरएलए शुरु करेगा सहायता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टिरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) लोगों को दलालों से बचाने के लिए एक सहायता केंद्र की स्थापना करने जा रहा है। एक हफ्ते के अंदर इस केंद्र को शुरू करने की योजना है। इसके बाद लोगों को किसी भी तरह की जानकारी के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

आरएलए विराट ने बताया कि उनके पास दलालों को लेकर काफी शिकायतें आ रही थीं। इसे लेकर बैठक हुई और फिर एक सहायता केंद्र बनाने को लेकर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर इसे शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां लोगों की सुविधा के अनुसार ही एक या दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जिसमें लोग किसी भी प्रकार की पूछताछ कर सकेंगे। इसके अलावा कई लोगों को फाइल पूरा करने में भी समस्या आती है, वह भी सहायता केंद्र से मदद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑफिस के बाहर ही हेल्प डेस्क लगाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की समस्या पर यह लोगों की पहुंच में हो। बता दें कि नए सिस्टम से आरएलए में दलालों पर भी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि अभी फिलहाल लोग अपने काम करवाने के चक्कर में दलालों के हाथों में फंस जाते हैं और व्यर्थ में ही इन कामों के लिए अपने पैसे पानी में बहा बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें