फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से खुलेगा आरएलए, लेकिन नहीं बनेंगे नए लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) का दफ्तर एक जून से खुल जाएगा। लोगों की भीड़ न जमा हो, इसलिए फिलहाल कुछ ही सेवाएं दी जाएंगी। नए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जाएंगे। वहीं, आरएलए ने पुरानी सभी अप्वाइंटमेंट को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

एक जून से आरएलए ने जिन सेवाओं को शुरू किया है, उसमें नए वाहनों का पंजीकरण, अन्य राज्यों के वाहनों का पंजीकरण, वाहनों की एनओसी, आरसी का नवीकरण, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट व लाइसेंस जारी करना, ड्राइविंग लाइसेंस की एनओसी और ड्राइविंग लाइसेंस का नवीकरण शामिल हैं। वहीं, पुराने अप्वाइंटमेंट रद्द होने से लोगों को भी काफी परेशानी होगी, क्योंकि लोग पिछले कई महीने से इस आस में बैठे थे कि आरएलए ऑफिस खुलने के बाद उन्हें अप्वाइंटमेंट मिलेगी और फिर वो अपना काम करवा सकेंगे। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अब लोगों को विभाग की उपरोक्त सेवाओं के लिए अलग से 29 मई सुबह 10 बजे से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग के पोर्टल पर अप्वाइंटमेंट बुक करनी होगी। अगर लोग किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वह 0172-2700341 और 0172-2700076 पर संपर्क कर सकते हैं।
बिना अप्वाइंटमेंट प्रवेश की इजाजत नहीं
आरएलए में कोरोना के केस आने और मिनी लॉकडाउन लगने के चलते 31 मई तक कार्यालय बंद कर दिया गया है। अब जैसे ही शहर में कोरोना के केस कम हो रहे हैं तो प्रशासन आरएलए दफ्तर को दोबारा खोलने जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को भी निर्देश दिए हैं कि वह आरएलए दफ्तर में आने पर कोरोना को लेकर सभी नियमों की पालना करें। बिना अप्वाइंटमेंट के किसी के भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, न ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें