रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में लगने वाली लाइनों से लोगों को फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। कई महीनों से फॉर्म भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की बात चल रही है।
लेकिन साल बीत गया, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसी साल में सेवाएं ऑनलाइन करने का आरएलए का दावा सिरे नहीं चढ़ पाया। अब नए साल में ही आपको यह सेवाएं मिल पाएंगी।
पिछले सप्ताह ही सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए आरएलए और एनआईसी की मीटिंग हुई। लेकिन एनआईसी ने आरएलए के सारथी सॉफ्टवेयर में कुछ जरूरी बदलाव करने को कहा। जिससे वर्किंग को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया जा सके। अब तक आरएलए में लर्निंग-लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।
केवल सभी चीजों की ऑनलाइन जानकारी ही उपलब्ध है। किसी सुविधा के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, कौन सी जगह फॉर्म जमा होगा, यही पता चलता है।
फॉर्म जमा करवाने के लिए आरएलए पहुंचकर लाइन में ही लगना होता है। ऑनलाइन सुविधा होने से आरएलए में लगने वाली लाइनें न के बराबर होने का अनुमान है। ऑनलाइन के लिए सारथी में बदलाव करने के बाद आरएलए दोबारा से एनआईसी के साथ मीटिंग करेगा। तकनीकी पहलुओं को हल करने के बाद ही आगे बढ़ा जा सकता है।
कोट्स...
ऑनलाइन सुविधा के लिए पिछले सप्ताह एनआईसी के साथ मीटिंग हुई है। ज्यादा यूजर फ्रेंडली सेवा के लिए एनआईसी ने सारथी में कुछ जरूरी बदलाव के लिए कहा है। जल्द ही यह बदलाव के बाद मीटिंग होगी।
कशिश मित्तल, रजिस्ट्रार, आरएलए।