फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती उम्र में बेबी यानी बच्चे को होता है खतरा

Thu, 02 Jan 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरियर बनाने की होड़ में बेबी प्लानिंग में देरी आने वाले बच्चों के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा उम्र में बेबी प्लान करना आने वाले बच्चों में निशक्तता का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है कि ज्यादा उम्र में गर्भवती होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट जरूर कराएं।

30 साल के बाद प्रेगनेंट होने पर डाउन सिंड्रोम का खतरा बढ़ता जाता है। यदि महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा हो तो गर्भ में पल रहे बच्चे की अवश्य जांच करवा लेनी चाहिए कि बच्चे में डाउन सिंड्रोम तो नहीं है।

इसके लिए गर्भवती महिला को अल्ट्रासाउंड और स्क्रिीनिंग टेस्ट करवाना चाहिए। यदि स्क्रिीनिंग टेस्ट में गर्भ में पल रहे बच्चे में डाउन सिंड्रोम पाया जाता है तो गर्भपात करवा लेना चाहिए, लेकिन यह 20 सप्ताह से पहले ही सेफ है।
विज्ञापन


डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक बीमारी है, जिससे क्रोमोसोमस 21 ट्रिपलीकेट होता है। मां की उम्र ज्यादा होने पर डाउन सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है।

गर्भवती महिलाओं की ट्रिपल स्क्रिीनिंग टेस्ट के दौरान यदि बच्चा अशक्त पाया जाता है तो डाक्टर भी 20 सप्ताह के पहले गर्भपात की सलाह देते हैं, क्योंकि डाउन सिंड्रोम बच्चे में फिजीकल और मेंटल डेवलपमेंट दोनों को डिस्टर्ब करता है।

आंकड़ों पर एक नजर
हेल्थ स्पेशलिस्ट के अनुसार, 35-39 साल की उम्र में गर्भवती होने वाली महिलाओं के बीच हुए सर्वे के आधार पर 270 बच्चों में एक बच्चे को डाउन सिंड्रोम का खतरा रहता है। इसी प्रकार...
विज्ञापन

उम्र        रिस्क   
18-29    1550 में एक
30-34    800 में एक
35-39    270 में एक
40-45    100 में एक
45         50 में एक

डाउन सिंड्रोम से खतरा

मेंटल डिसआर्डर होना
थाइराइड की समस्या
हार्ट की समस्या
कम सुनाई देना
कम दिखाई देना


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें