कोरोना काल से पहले ट्रेन का ऋषिकेश स्टेशन से चलने का समय शाम 4.25 बजे, अंबाला पहुंचने का समय रात 9.10 बजे और कटरा स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे था लेकिन अब ट्रेन के ऋषिकेश से चलने का समय शाम 5.20 बजे, अंबाला पहुंचने का समय रात 9.13 बजे और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय सुबह सात बजे होगा।
वापसी में ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से शाम 4.30 बजे रवाना होकर तड़के 3.10 पर अंबाला और सुबह 8.35 पर ऋषिकेश पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन अब राजपुरा-खन्ना-सरहिंद सेक्शन पर नहीं किया जाएगा, बल्कि चंडीगढ़ रूट से किया जाएगा। इससे चंडीगढ़, पंचकूला, कालका और आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं को मां के दरबार में माथा टेकने का मौका मिलेगा।
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस
ट्रेन नंबर 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 30 दिसंबर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04671 बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन प्रत्येक रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।
श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम
ट्रेन नंबर 04676 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 31 दिसंबर से साप्ताहिक तौर पर सिर्फ गुरुवार को चलेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04675 गांधीधाम रेलवे स्टेशन से एक जनवरी प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
श्रीमाता वैष्णो देवी-हावड़ा
ट्रेन नंबर 04678 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से 4 जनवरी को प्रत्येक सोमवार और वापसी में ट्रेन नंबर 04677 हावड़ा से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
श्रीमाता वैष्णो देवी-जामनगर
ट्रेन नंबर 04680 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 3 जनवरी से प्रत्येक रविवार और ट्रेन नंबर 04679 जामनगर 6 जनवरी 2021 से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।