फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Death: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- जिंदादिल इंसान थे, बहुत याद आएंगे

Thu, 30 Apr 2020 11:50 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर आए थे ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया और उन्हें ट्वीट करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैप्टन ने कहा कि ऋषि कपूर का दुनिया से चले जाना बॉलीवुड जगत के लिए बड़ी क्षति है। हमने एक जिंदादिल शख्स खो दिया। उन्होंने अपने टैलेंट से पूरी दुनिया को अपना फैन बनाया। लोग उनके स्टाइल के दीवाने थे। उनके गानों को सुनकर पागल हो जाते थे, लेकिन अब वे यादों में रह जाएंगे। कैप्टन ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी। साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए अरदास भी की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अभिनेता इरफान खान के देहांत पर भी किया था ट्वीट

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अभिनेता इरफान खान के देहांत पर भी ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। कैप्टन ने लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर सुनकर काफी हैरान हूं। उनकी कई फिल्में मैंने देखीं और वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। अब वे सिर्फ यादों में रह गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता दे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें