फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Para Games: चीन में लक्षित यादव ने जीता कांस्य पदक, चार साल पहले लगी चोट, मगर हौसला नहीं हारे

Fri, 27 Oct 2023 06:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

लक्षित यादव रेवाड़ी जिले के गांव खिजुंरी के रहने वाले हैं। चाचा उदय सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले बाइक से गिरने के कारण लक्षित की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। इस वजह से वह व्हील चेयर पर हैं।
विज्ञापन
लक्षित यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में हो रहे पैरा एशियन गेम्स में रेवाड़ी के लक्षित यादव ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीता है। लक्षित ने जैवलिन थ्रो इवेंट में 21.20 मीटर भाला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों बेहद खुश हैं।  

विज्ञापन


लक्षित यादव रेवाड़ी जिले के गांव खिजुंरी के रहने वाले हैं। चाचा उदय सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले बाइक से गिरने के कारण लक्षित की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। इस वजह से वह व्हील चेयर पर हैं। पैरा प्रशिक्षक टेकचंद को जब लक्षित के बारे में पता चला तो उन्होंने हौसला बढ़ाया और खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इसके बाद 2021 में बहरीन में आयोजित हुई चतुर्थ एशियन यूथ पैरा गेम्स में 6.90 मीटर दूर गोला फेंककर और 17.95 मीटर दूर भाला फेंक कर दो पदक लक्षित ने जीते थे। इसके बाद इस साल जनवरी माह में गुजरात के नडियाद में आयोजित हुई 12वीं नेशनल पैरा एथलीट चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण व डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें