फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेपः आरोपियों पर एक लाख का ईनाम घोषित, बीजेपी विधायक का बेतुका बयान, बोलीं...

Sun, 16 Sep 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप
विज्ञापन
बीजेपी विधायक का बेतुका बयान
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेप के तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मुद्दे पर बीजेपी के विधायक उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। हरियाणा के उचना कलां से विधायक प्रेमलता ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से लोग कुंठित हैं और इस तरह के अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा कहकर एक तरह से उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं, जो पहले ही बेरोजगारी के विपक्ष के निशाने पर है।

आरोपियों पर घोषित किया गया ईनाम
रेवाड़ी गैंगरेप मामले के बाद तीसरे दिन हरियाणा पुलिस ने आरोपियों पर ईनाम की घोषणा कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसआईटी इंचार्ज नाजनीन भसीन ने आरोपियों के बारे में सुराग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुराग देने वाले को एक लाख का ईनाम दिया जाएगा। वहीं पुलिस पीड़िता के गांव जाकर आरोपियों के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाएगी। पीड़िता परिवार को सुरक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने दी पीड़िता की रिपोर्ट
रेवाड़ी के जिला अस्पताल में तैनात मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुदर्शन पंवार ने बताया कि गैंगरेप पीड़िता की हालत स्थित है और वो रिकवर कर रही है। उसकी एक्स रे और अल्ट्रासाउंट रिपोर्ट भी नॉर्मल हैं। हम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसके तहत जांच करते हुए एसपी नाजनीन भसीन पीड़िता से मिलने के लिए पहुंची। मुलाकात के बाद एसपी ने कहा कि मैंने पीड़िता से बातचीत की है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मुख्य आरोपियों की पहचान हो गई है। एसआईटी हर पहलू से मामले की जांच करेगी। बहुत जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हम प्रयासरत हैं।
 

 

डीजीपी संधू बोले- मुख्य आरोपी डेफेंस में तैनात है

manohar lal khattar - फोटो : ANI
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने रेवाड़ी गैंगरेप मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी डेफेंस में अफसर है और इन दिनों राजस्थान में तैनात है। हमारे पास उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट हैं। अन्य दो आरोपी भी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे।

महिला आयोग ने भी पीड़िता से की मुलाकात
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने पीड़िता के घर का दौरा किया और अस्पताल में उससे मुलाकात की। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि हरियाणा की एक और बेटी से ‘सामूहिक बलात्कार’। बेटी बचाओ का नारा अब बीजेपी शासित हरियाणा में ही सही साबित हो रहा है।

जांच के लिए गठित की गई एसआईटी
मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है। इसी के साथ हरियाणा के नूह जिले की एसपी नाजनीन भसीन को 19 साल की टॉपर छात्रा के साथ दुष्कर्म की जांच सौंप दी गई है। इस टीम में डीएसपी अनिल कुमार कोसली, डीएसपी सतेंद्र महेंद्रगढ़, महिला इंस्पेक्टर सरोज बाला, इंस्पेक्टर अनिल एसएचओ नूंह, सोहन लाल डीआई नूंहह व एसआई उषा रानी रेवाड़ी शामिल है।

 गैंगरेप पर सिर्फ सात सेकेंड बोले सीएम - कानून अपना काम करेगा
कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी राष्ट्रपति से सम्मानित छात्रा के साथ कनीना में हुए गैंगरेप के मामले में मुख्यमंत्री सिर्फ सात सेकेंड बोले। शुक्रवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के पुत्र दुष्यंत यादव के निधन पर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर पत्रकारों से कहा कि ऐसी घटनाओं में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कनीना मामले में भी कानून अपना काम करेगा और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 

गैंगरेप के आरोपियों को 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी दो जिलों की पुलिस

फाइल फोटो
कनीना थाना क्षेत्र में छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर सकी है। दूसरी ओर पीड़िता को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के घर पुलिस तैनात कर दी है।

मामले में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी पुलिस जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रेवाड़ी से जीरो एफआईआर मिलने पर कनीना थाना पुलिस ने वीरवार की शाम केस दर्ज कर लिया था। रात को ही पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घर पर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी फरार मिले। तीनों के परिजनों से पूछताछ की गई है। उसके बाद अन्य जगहों पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की डिटेल की जांच की जा रही है। पीड़ित परिजनों से भी छात्रा का मोबाइल नंबर मांगा गया है, ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके। एससी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की चार टीमें महेंद्रगढ़ से और दो टीम रेवाड़ी जिले की जांच कर रही हैं। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

एसपी ने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए रेवाड़ी अस्पताल में लेकर गए हैं। ऐसे में पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज नहीं हो सका है। केस दर्ज होने की देरी पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

gangrape
ये है मामला
कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को वीरवार को तीन लड़कों ने अगवा करके गैंगरेप किया था। छात्रा 10वीं कक्षा की परीक्षा में हरियाणा में टॉपर रह चुकी है। पीड़िता को 26 जनवरी 2016 को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। लड़की नेशनल कबड्डी की भी खिलाड़ी है। फिलहाल छात्रा बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई और कनीना के एक सेंटर में कोचिंग ले रही है।

12 सितंबर को पिता के साथ कनीना आई थी। बस स्टैंड से गुजर रही थी तो गांव के पंकज व मनीष मिले। आरोप है कि पंकज ने लड़की को पानी पिलाया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां निशु नामक युवक पहले मौजूद था। तीनों ने उसके साथ रेप किया।

मामले में पुलिस अधीक्षक नारनौल और रेवाड़ी दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- श्रीकांत जाधव, एडीजीपी रेवाड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें