फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में विद्रोह के स्वर, 25 नेताओं ने बनाया नया राष्ट्रवादी विचारमंच

Mon, 29 Oct 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विद्रोह के स्वर उभरने लगे हैं। पार्टी के करीब 25 नेताओं ने, जो कहीं न कहीं से चुनाव लड़ चुके हैं, बैठक करके संगठन और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इन्होंने राष्ट्रवादी विचार मंच के गठन का एलान भी किया। भाजपा के ये पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी इससे पहले करनाल, गुरुग्राम, जींद और हिसार जिले में बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन


बैठक में रोडवेज हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि हम हड़ताल का समर्थन करते हैं। सरकार बताए कि 720 बसों के परमिट किन सत्ताधारी नेताओं को दिया गया है? हिसार के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल रिणवा को सर्वसम्मति से मंच के पदाधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार दिया गया। इस मौके पर यह निर्णय लिया गया कि इस तरह की स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं की बैठकें हर जिला स्तर पर होती रहेंगी।

बालकिशन शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि सभी नेता इससे पहले चार बैठकें कर चुके हैं। पांचवीं बैठक में राजनीतिक व सामाजिक राष्ट्रवादी विचार मंच का गठन किया गया है। 25 दिसंबर को एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बताया जाएगा कि प्रदेश में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उनका अपमान किया जा रहा है। बाहर से आए लोग ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं ने बैठक में की शिरकत

BJP
बैठक में हिसार से भाजपा के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व दो बार जिला अध्यक्ष रहे प्रो. कृष्ण लाल रिणवा, दो बार इंद्री से चुनाव लड़ चुके बाल किशन शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भिवानी पूर्व विधायक नरपेंद्र सिंह मांडी, दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके पूर्व जिला अध्यक्ष पानीपत सुरेंद्र सिंह अहलावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके राज सिंह हुड्डा रोहतक, दो बार उचाना से वर्तमान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके ओमप्रकाश नैन, विधायक का सोनीपत से चुनाव लड़ चुके आजाद सिंह नेहरा, घरौंडा से विधायक का चुनाव लड़ चुकी राजरानी, हिसार के नलवा से चुनाव लड़ चुके मदन राव, हांसी से चुनाव लड़ चुके मामन राम सैनी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नैन, राजेश बामकल हांसी, विजय बाली विस्तार, गोबिंद बंसल सिवानी मंडल, संदीप डाला, राजेंद्र गुप्ता, रामनिवास फौजी, हेमंत शर्मा, दलबीर फौगाट, ठाकुर राजपाल तंवर सिवानी मंडी, सचिन शर्मा कालका, उमा शर्मा यमुनानगर सहित 25 से अधिक भाजपा नेता शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें