फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींगा मछली पालन के नाम पर कागजों में खोदे तालाब, फर्जी बिल लगा विभाग को लाखों का चूना लगाया

Wed, 12 Feb 2020 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मछली पालन विभाग में फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों रुपये के घपले का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा हिसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने किया है। विजिलेंस के सब इंस्पेक्टर दुष्यंत कुमार की शिकायत पर शहर पुलिस ने इस मामले में मछली पालन विभाग के तत्कालीन उपनिदेशक, फिशरी अधिकारी और जेई सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इन तीनों अधिकारियों के अलावा बाकी 17 लोग मछली पालक किसान हैं जोकि फतेहाबाद व हिसार जिले के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन अधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर झींगा मछली पालन के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। हिसार जिले के बरवाला के गांव खेड़ी बुर्क निवासी अमरजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक से की थी। अमरजीत का कहना था कि उसने इससे पहले विजिलेंस व सीएम विंडो पर भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 

कागजों में बना दिए तालाब, अधिकारियों की मिलीभगत से हड़पे सब्सिडी का रुपये
शहर पुलिस को दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दुष्यंत ने बताया कि गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पास एक शिकायत आई थी। जांच के दौरान सामने आया कि फतेहाबाद में मत्स्य पालन विभाग के कागजों में झींगा मछली पालन की 17 यूनिट्स हैं और इनके अपने-अपने तालाब हैं। लेकिन जांच के दौरान आठ से दस जगहों पर तालाब ही नहीं मिले और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उन किसानों को सब्सिडी भी जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सब्सिडी लेने के लिए किए गए आवेदनों में सभी यूनिट्स पर जेनरेटर व अन्य उपकरणों की खरीद के बिल लगाए हुए थे जबकि जांच के दौरान वो बिल भी फर्जी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर पुलिस ने सीएम फ्लाइंग हिसार के एसआई दुष्यंत की शिकायत पर विभाग के तत्कालीन जिला उपनिदेशक, फिशरी ऑफिसर, जेई के अलावा करीब 17 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। 

इन किसानों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीएम फ्लाइंग की जांच के आधार पर शहर पुलिस ने जिन झींगा पालक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें झींगा मछली पालक सतबीर सिंह निवासी बनमंदोरी फतेहाबाद, राज कुमार निवासी दहमन फतेहाबाद, दलबीर सिह निवासी ठुईयां, ओमप्रकाश निवासी ठुईयां, राजबीर सिंह निवासी ठुईयां, अनील कुमार निवासी नहला, कृष्ण कुमार निवासी ठुईयां, सतीश निवासी ढाभी कलां, जितेंद्र निवासी मेहूवाला, सतबीर सिंह निवासी बनमंदोरी, पवन कुमार निवासी बनगांव, दीपन भुटानी निवासी एमसी कॉलोनी फतेहाबाद, दिनेश जताना निवासी फतेहाबाद, रामस्वरूप निवासी बनमंदोरी, कर्ण सिंह बनमंदोरी, संदीप निवासी दौलतपर हिसार, संजीत लांबा निवासी दौलतपुर हिसार व भीम सिंह निवासी कैमरी रोड हिसार शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें