फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत पर पेंडू संघर्ष कमेटी दो फाड़

Fri, 22 Nov 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
12 पंचायतों की 13 गांव को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव पर पेंडू संघर्ष कमेटी में दो फाड़ हो गई है।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान और गांव दड़वा के सरपंच गुरप्रीत सिह हैप्पी ने प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है तो समिति के महासचिव जोगिंदर सिंह ने प्रस्ताव का विरोध किया है।

हैप्पी का कहना है कि नगर निगम में गांवों को शामिल होने से लाल डोरा से बाहर बने करीब 23 हजार मकानों में रहनेवालों को राहत मिलेगी। उनके मकान नियमित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महासचिव जोगिंदर सिंह का कहना है कि कमेटी के अधिकांश सदस्यों का मत है कि पंचायत बहाल रहनी चाहिए।
पूर्व जिला परिषद के सदस्य और गांव दड़वा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने भी प्रस्ताव का स्वागत किया है।

उन्होंने पवन कुमार बंसल को गांव में इस संबंध में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के बाद ज्ञापन सौंपा। धर्मेंद्र सिंह के अनुसार गांव को नगर निगम में शामिल होने से लाल डोरा से बाहर बने मकानों पर लटक रही तलवार हट जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें